{"_id":"65259fd166c4453c2109d826","slug":"physical-verification-of-booth-committee-and-panna-pramukhs-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-263608-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पन्ना प्रमुखों का चुनाव में रहेगा महत्वपूर्ण रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पन्ना प्रमुखों का चुनाव में रहेगा महत्वपूर्ण रोल
विज्ञापन
भाजपा के सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को माजरी ग्रांट मंडल के शक्ति केंद्र के बूथों पर बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों का भौतिक सत्यापन किया गया।
माजरी ग्रांट में आयोजित सत्यापन अभियान में ओटीपी के माध्यम से बूथ समितियों और पन्ना प्रमुखों का भौतिक सत्यापन किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राज ने कहा कि सत्यापित किए जा रहे पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। माजरी ग्रांट मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बस्सी ने बताया कि समूचे माजरी ग्रांट मंडल में तेजी से भौतिक सत्यापन अभियान को पूरा कराया जा रहा है। इस दौरान बूथ अध्यक्ष मुकेश कुमार, देवीलाल, सुमित कुमार, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
Iमहिलाओं को सामर्थ्यवान बना रही भाजपा: शाहI
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से बुल्लावाला में बैठक आयोजित की। जिलाध्यक्ष कविता शाह ने कहा कि महिलाओं के उन्नयन के लिए भाजपा कटिबद्ध होकर काम कर रही है। महिलाओं को सामर्थ्यवान और सबल बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य हो रहा है। कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री राजेन्द्र तडियाल, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री लक्ष्मी गुरूंग, आरती लखेडा,रीना चौहान, आशा देवी, लक्ष्मी देवी, पार्वती देवी, ममता रानी, मीनू, विशाल क्षेत्री, अमित भट्ट, शगुन गुप्ता, मंगल रौथाण आदि मौजूद रहे।