{"_id":"a4b5f483a893e0a97f174c885d72c4a1","slug":"phone-dead-of-munkirati-thana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से थाना मुनिकीरेती का फोन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन से थाना मुनिकीरेती का फोन ठप
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Sun, 07 Feb 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी प्रशासन और थाना मुनिकीरेती पुलिस की लापरवाही के कारण थाने का फोन पिछले पांच दिनों से ठप पड़ा है। ये लापरवाही स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थक्षेत्र घूमने आ रहे श्रद्धालुओं पर भी भारी पड़ रही है। किसी भी आपात स्थित की सूचना देने के लिए लोगों को खुद ही थाने जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में चाक चौबंद सुरक्षा का दावा करने वाली मित्र पुलिस भला किस तरह से लोगों की सहायता कर पाएगी। इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। टेलीफोन बंद होने का कारण टेलीफोन बिल का भुगतान नहीं हो पाना बताया जा रहा है। तीर्थक्षेत्र में अर्द्धकुंभ मेला शुरू हुए एक महीना बीत चुका है।
विज्ञापन
इन दिनों तीर्थक्षेत्र में दर्शन और गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। मेला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए चाक चौबंद व्यवस्था का दावा किया था। मेला क्षेत्र में जगह-जगह सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। कई स्थानों पर आपातकालीन दूरभाष नंबर भी चस्पा किए गए। लेकिन, जरूरत पड़ने में लोग थाने का फोन मिलाते रहे और फोन नहीं लगा।
विज्ञापन
बिल जमा न होने के कारण थाने का बेस फोन बंद है। कोषागार की हड़ताल के कारण संबंधित विभाग को बिलिंग नहीं हो पाई।-चंदन सिंह बिष्ट, थाना प्रभारी मुनिकीरेती
उप कोषागारों की हड़ताल के चलते फोन बिल का भुगतान नहीं हो सका। जिसके कारण पांच दिन से थाने की फोन सेवा बंद रही। जल्द ही फोन ठीक करा लिया जाएगा।-बलेंद्रजीत सिंह एसपी टिहरी