फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   PG College Rishikesh and PG College Gopeshwar won

Rishikesh News: पीजी कॉलेज ऋषिकेश व पीजी कॉलेज गोपेश्वर ने मारी बाजी

Tue, 15 Oct 2024 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
PG College Rishikesh and PG College Gopeshwar won
ओंकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में श्री देवसुमन विश्वविद्यालय की ओर से टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में पीजी कॉलेज ऋषिकेश और बालिका वर्ग में पीजी कॉलेज गोपेश्वर ने जीत दर्ज किया।
विज्ञापन

श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डाॅ. पुष्कर गौड़ और ओआईएमटी के निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार राठी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। बालक वर्ग के टेबल टेनिस में पहला सेमीफाइनल अगस्त्यमुनि और पीजी कॉलेज ऋषिकेश के बीच खेला गया। जिसमें पीजी कॉलेज ऋषिकेश ने पीजी कॉलेज अगस्त मुनि को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल पीजी कॉलेज कोटद्वार और पीजी कॉलेज गोपेश्वर के बीच खेला गया, जिसमें पीजी कॉलेज गोपेश्वर ने पीजी कॉलेज कोटद्वार को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनायी। फाइनल में पीजी कॉलेज ऋषिकेश ने पीजी कॉलेज गोपेश्वर को हराकर जीत दर्ज किया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग का पहला सेमीफाइनल पीजी कॉलेज जसपाल राणा और पीजी कॉलेज कोटद्वार के बीच खेला गया, जिसमें पीजी कॉलेज जसपाल राणा ने पीजी कॉलेज कोटद्वार को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनायी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा सेमीफाइनल पीजी कॉलेज गोपेश्वर और पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि के बीच खेला गया, जिसमें पीजी कॉलेज गोपेश्वर ने पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में पीजी कॉलेज गोपेश्वर ने पीजी कॉलेज जसपाल राणा को हराकर ट्राॅफी अपने नाम की। दोनों ही वर्गों में निर्णायक की भूमिका में यशपाल ओली और सुमित जोशी रहे। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed