{"_id":"60b92ea98ebc3e175424cecf","slug":"permission-given-to-open-all-shops-rishikesh-news-drn380567812","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी दुकानों को खोलने की मिले अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी दुकानों को खोलने की मिले अनुमति
विज्ञापन
कोविड कर्फ्य के कारण व्यापारियों को हो रही आर्थिक परेशानी को लेकर नगर उद्योग व्यापार महासंघ ऋषिकेश की ओर से मुख्यमंत्री को पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया गया। जिसमें जल्द कार्रवाई की मांग की गई।
नगर उद्योग व्यापार महासंघ ऋषिकेश के अध्यक्ष राजेश भट्ट और संयोजक राजीव मोहन अग्रवाल की ओर से देहरादून में मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में लिखा गया है कि कोविड कर्फ्यू के कारण 42 दिनों से बाजार बंद है। बाजार बंद होने से व्यापारियों की आर्थिक स्थिति काफी प्रभावित हो गई है। अब कोविड के केस कम आ रहे हैं ऐसे में व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी दुकानों को खोलने की अनुमति जारी की जाए। दुकानों को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक खोलने की अनुमति दी जाए। जिस दौरान दुकानें बंद रहीं उन दिनों का बिजली का बिल माफ किया जाए। बैंकों के ऋण पर भी कम से कम दो महीने का ब्याज माफ कर
मूल राशि अग्रिम किस्तों में जोड़ कर भुगतान करने की छूट दी जाए। सभी व्यापारियों को वैक्सीन लगवाई जाए। व्यापारियों को फ्रंट लाइन वारियर घोषित किया जाए। आर्थिक पैकेज की घोषणा की जाए।
विज्ञापन
महासंघ ने विस अध्यक्ष को दिया ज्ञापन
ऋषिकेश। रेडीमेट गारमेंट महासंघ ने बाजार खुलवाने की मांग को लेकर विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को ज्ञापन दिया। महासंघ के सचिव शिवम टुटेजा ने बताया कि कोविड कर्फ्यू के दौरान अप्रैल, मई में काफी नुकसान नहीं हुआ है। इस महीने से शादी ब्याह होते थे। व्यापारियों का लाखों रुपये का माल स्टॉक करके रखा जाता है। कई दिनों से दुकानें बंद होने से माल खराब होने डर सता रहा है। उन्होंने जल्द ही रेडीमेट गारमेंट की दुकानें खुलवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मयंक अरोड़ा, सन्नी बजाज, नवीन भारद्वाज, पवन सोनी, सौरभ अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
आर्थिक पैकेज घोषित करें सरकार
ऋषिकेश। आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी डॉ. राजे सिंह नेगी ने एक जारी बयान में कहा कि अब उत्तराखंड में भी कोविड-19 लहर कमजोर पड़ चुकी है। संक्रमितों की संख्या में निरंतर गिरावट आ रही है। ऐसे में प्रदेश सरकार को कोविड कर्फ्यू को खोलने के बारे में विचार करना चाहिए। व्यापारी वर्ग पिछले सवा साल से कोरोना की मार झेल रहा है। ऐसे में प्रदेेश सरकार को स्वत संज्ञान लेते हुए रोस्टरवार दुकानें खोलने का आदेश जारी करना चाहिए।