फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Performance of Garhwali film Kara Ek Pratha Teen Se

Rishikesh News: गढ़वाली फिल्म कारा एक प्रथा का प्रदर्शन तीन से

Thu, 02 Jan 2025 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Performance of Garhwali film Kara Ek Pratha Teen Se

विज्ञापन
मां शक्ति पिक्चर्स के बैनर तले निर्मात्री परिणीता बडोनी की ओर से निर्मित गढ़वाली फिल्म कारा एक प्रथा का प्रदर्शन तीन जनवरी से रामा पैलेस ऋषिकेश में होगा। यह फिल्म उत्तराखंड के कुछ इलाकों में प्रचलित एक सामाजिक प्रथा पर आधारित है, जो घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील विषय पर केंद्रित है।फिल्म के निर्देशक सुनील बडोनी ने पत्रकारों को बताया कि यह फिल्म एक ऑफबीट फिल्म है, जिसमें न कोई हीरो है, न ही कोई रोमांटिक गीत, दृश्य हैं। इसके बावजूद भी फिल्म दर्शनीय है। मुख्य कलाकारों में शिवानी भंडारी, रमेश रावत, राजेश मालगुड़ी, दिनेश बौड़ाई, अजय बिष्ट आदि शामिल हैं। यह फिल्म उत्तराखंड की एक सत्य घटना से प्रेरित है, जो वर्ष 2005 में घटित हुई थी। फिल्म का संगीत संतोष खेतवाल और आशीष पंत ने दिया है। इस मौके पर परिणीता बडोनी, रमेश रावत, राजेश मालगुडी, शिवानी भंडारी, उषा डोभाल, कुसुम जोशी आदि मौजूद रहे। संवादर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed