{"_id":"680be56f3730ee579f0d8b82","slug":"people-will-sit-on-dharna-tomorrow-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-674109-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: सिंगटाली में मोटर पुल निर्माण के लिए कल धरना देंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: सिंगटाली में मोटर पुल निर्माण के लिए कल धरना देंगे लोग
Sat, 26 Apr 2025 01:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगटाली में प्रस्तावित मोटर पुल निर्माण कार्य शुरू करने की मांग के लिए रविवार को स्थानीय लोग एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगें।
मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति नरेंद्र नगर के प्रभारी विकास रयाल ने बताया कि सिंगटाली में प्रस्तावित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन मोटर पुल निर्माण कार्य शुरू करने, कौडियाला (ढांगूगढ़) से ब्यासघाट तक 24 किमी मोटर मार्ग का चौड़ीकरण व डामरीकरण करने, पौड़ी जिले के गंगा घाटी क्षेत्र को मूलभूत सुविधाएं देने आदि की मांग के लिए होने जा रहा है। जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजा जाएगा। सिंगटाली मोटर पुल संघर्ष समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी और मंत्री विक्रम नेगी ने कहा कि अब आरपार की लड़ाई का समय आ गया है। जरूरत पड़ी तो चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों को रोकने पर भी विचार किया जाएगा। वेदप्रकाश मैठाणी ने कहा कि धरना प्रदर्शन में कई गांवों के लोग शामिल होंगे।