Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   People who have been thirsty for three days

Rishikesh News: तीन दिन से प्यासे लोग, खाना बनाने से लेकर कपड़े धोने तक में परेशानी

Wed, 14 Jan 2026 12:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 14 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
People who have been thirsty for three days
01 टूटी पेयजल लाइन दुरूस्त करने के लिए लगाई गई जेसीबी।संवाद
रेलवे रोड और बनखंडी शांति नगर क्षेत्र में पिछले तीन दिन से पानी का संकट बना हुआ है। भूमिगत फाइबर केबल बिछाने वाली कंपनी की लापरवाही के कारण पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे घर के जरूरी काम ठप पड़ गए हैं। कपड़े धोने से लेकर भोजन पकाने तक के लिए लोगों को पानी के टैंकरों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




रेलवे रोड सहित बनखंडी शांति नगर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। यहां टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पर्याप्त पानी न मिलने से दिक्कतें आ रही हैं। भोजन पकाना तक मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


स्थानीय पार्षद सिमरन उप्पल ने बताया कि तीन दिन पहले पुराने रेलवे स्टेशन परिसर में एक निजी टेलीकॉम कंपनी की ओर से मशीन के माध्यम से भूमिगत फाइबर केबल बिछाने का कार्य किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान की गई ड्रिलिंग से जमीन के भीतर बिछी पेयजल पाइप लाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र की जल आपूर्ति बाधित हो गई। जिसे अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। हालांकि लोगों की समस्या को देखते हुए क्षेत्र में पानी के टैंकरों की व्यवस्था कराई गई है, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिल सकी है। वहीं, जलकल विभाग का कहना है कि लोनिवि ने मरम्मत कार्य यह कह कर रुकवा दिया कि सड़क बिना अनुमति के तोड़ी गई है।

---



- बिना अनुमति के सड़क की खोदाई करना गलत है। सड़क खोदने से पूर्व अनुमति लेनी आवश्यक है। - बीएन द्विवेदी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि

---



विभागों में सामंजस्य का अभाव

विभागों बीच सामंजस्य न होने का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। बनखंडी परिसर में फाइबर बिछाने के कार्य के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। लेकिन लोनिवि, जल संस्थान और कार्यदायी एजेंसी के बीच सामंजस्य न होने के कारण क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत नहीं हो पा रही है।



---

- रेलवे परिसर में किसी एजेंसी द्वारा ड्रिलिंग कार्य किया जा रहा है, जिससे कई स्थानों पर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। अवर अभियंता ने बताया कि पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है। - एबीएस रावत, सहायक अभियंता, जल संस्थान



---

स्थानीय लोग बोले...



- पिछले तीन दिन से घरों में पानी नहीं आ रहा है। जल संस्थान के टैंकरों से पानी भर कर लाना पड़ रहा है। पर्याप्त पानी न मिलने से दैनिक कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। - गौरव, स्थानीय निवासी

---



- कई बार शिकायत करने के बाद भी पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। पानी न आने से छत पर रखी दोनों टंकी खाली हो चुकी हैं। ठंड और पानी की किल्लत काफी परेशान कर रही हैं। - सिद्धार्थ, स्थानीय निवासी


---



सड़क पर पिछले दो दिन से मरम्मत का काम चल रहा है। सुबह काम पर जाने वालों को परेशानी हो रही है। सुबह में टैंकर का इंतजार करना पड़ता है। पिछले तीन दिनों से कपड़े धोने का पानी नहीं है। - सतिया देवी

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed