फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   People shudder at the productions of Eternal J

शाश्वत जे की प्रस्तुतियों पर जमकर थिरके लोग

Sat, 25 Jan 2020 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
People shudder at the productions of Eternal J
गंगा प्रदूषण पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : RISHIKESH
मुनीकीरेती में पूर्णानंद खेल मैदान में आयोजित गंगा महोत्सव-2020 क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेले के दूसरे दिन फ्यूजन स्टार शाश्वत जे पंडित की प्रस्तुतियों पर दर्शक जमकर झूमे। गंगा प्रदूषण थीम पर आधारित नृत्य नाटक को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ सांसद तीरथ सिंह रावत ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट बनाए रखने के लिए मेलों का आयोजन अति आवश्यक है। मेले में लोगों ने चरखी, झूलो और स्टालों पर चटपटे व्यंजनों का भरपूर आनंद उठाया। वहीं, ओपन कबड्डी, खो-खो और वॉलीबाल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। क्रेजी संस्था के अध्यक्ष मनीष डिमरी ने बताया की फाइनल मैच शनिवार को खेले जाएंगे। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज मंजकोट, कीर्तिनगर की टीम ने गंगा प्रदूषण थीम पर नृत्य नाटिका प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने पर स्वतंत्र पत्रकार शशिभूषण मैठाणी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

स्थानीय प्रतिभाओं में नवरत्न डांस क्लासेज और द अट्रैक्शन ग्रुप ने शानदार प्रस्तुतियों से समा बांधा। शाम को फ्यूजन स्टार शाश्वत जे पंडित की गढ़वाली प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में धूम मचाई। इस मौके पर मेयर अनिता ममगाई, पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती, मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट, मदन सिंह रावत, बीना जोशी, क्रेजी संस्था के सचिव राजेश्वर उनियाल, सभासद गजेंद्र सिंह, मनोज बिष्ट, सुभाष चौहान, देवस्पति बिजल्वाण, महावीर खरोला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed