फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   People getting injured after falling into the swamp.

Rishikesh News: सड़क पर हुए दलदल में गिरकर चोटिल हो रहे लोग

Fri, 24 Jul 2026 07:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 24 Jul 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
People getting injured after falling into the swamp.
शैल विहार में आधी अधूरी सड़क निर्माण कर चलता बना जल निगम का ठेकेदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। शैल विहार में सीवर लाइन बिछाने के बाद जल निगम ऋषिकेश का ठेकेदार आधी अधूरी सड़क बनाकर चलता बना। आधी सड़क पर मिट्टी पड़े होने से दलदल में गिरकर ऊर्जा निगम के कर्मचारी और बिल जमा करने, शिकायत लेकर आने वाले उपभोक्ता चोटिल हो रहे हैं।
करीब पांच माह पहले जल निगम ऋषिकेश की ओर से जर्मन बैंक की सहायता से शैल विहार क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाई गई थी। सीवर लाइन बिछाने के बाद जल निगम ने सड़क वैसी छोड़ दी थी। करीब एक माह पहले जल निगम ने शैल विहार स्थित ऊर्जा निगम कार्यालय के बाहर से 15 मीटर सड़क पर सीसी डाली थी। बाकी आगे करीब 150 मीटर कच्ची सड़क पर दलदल हुआ है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के कार्यालय में आने वाले कर्मचारी, बिजली का बिल जमा करने व शिकायत दर्ज कराने आने वाले उपभोक्ता के वाहन दलदल में फिसलकर गिर रहे हैं। ऊर्जा निगम के अधिकारियों की ओर से जल निगम के अधिकारियों से इस सड़क को जल्द ही पक्का करने की मांग की गई थी लेकिन जल निगम की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कोट-
शैल विहार क्षेत्र में कॉन्ट्रैक्टर की ओर से सीसी रोड बनाने का काम शुरू कर दिया गया था। जहां-जहां पर दलदल है। वहां मलबा डालने और पक्का करने के लिए संबंधित ठेकेदार को कहा गया है। जल्द ही पूरी रोड पर सीसी बिछाई जाएगी। - दीपक वत्स, एई, जल निगम ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed