फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   People faced problems due to 10 hours power outage

Rishikesh News: दस घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को हुई परेशानी

Wed, 21 May 2025 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 08:51 PM IST
विज्ञापन
People faced problems due to 10 hours power outage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोईवाला। नगर के पीएनबी गली क्षेत्र में मंगलवार देर रात बिजली गुल होने से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार की सुबह ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने फॉल्ट दुरुस्त करने के बाद आपूर्ति को सुचारू किया।

डोईवाला के वार्ड 13 त्रिघराट के पीएनबी गली क्षेत्र में मंगलवार रात 11 बजे के आसपास अचानक बिजली गुल हो गई। बताया गया कि आधे फेस की आपूर्ति बाधित होने से एक बड़े इलाके में बिजली गुल रही। स्थानीय निवासी अर्चना सक्सेना ने बताया कि फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। जिससे लोगों को रातभर गर्मी से बेहाल रहना पड़ा। कुछ देर बार इन्वर्टर ने भी काम करना बंद कर दिया था। क्षेत्र के लोगों को बिजली गुल रहने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर पालिका के सभासद गौरव मल्होत्रा ने समस्या संज्ञान में आते ही तत्काल ऊर्जा निगम को इससे अवगत कराया था। सूचना मिलते ही विभागीय टीम ने निदान के प्रयास शुरू कर दिए। ऊर्जा निगम की अवर अभियंता संध्या उनियाल ने बताया कि बुधवार सुबह शिकायत मिलने पर तत्काल कर्मचारियों को भेजकर फॉल्ट दुरुस्त कराने के बाद आपूर्ति को सामान्य कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed