फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   People do not come out of their homes due to fear of unruly

Rishikesh News: उत्पाती बंदरों के भय से लोग घरों से नहीं निकलते हैं बाहर

Fri, 13 Sep 2024 03:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
People do not come out of their homes due to fear of unruly
भानियावाला-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बसी रानीपोखरी ग्राम पंचायत में पिछले कई हफ्तों से बंदरों, आवारा कुत्तों और निराश्रित पशुओं के हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। जिस कारण पंचायत के जनप्रतिनिधियों और लोगों ने शासन-प्रशासन और संबंधित विभागों से बंदरों, आवारा कुत्तों और निराश्रित पशुओं को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुधीर रतूडी ने कहा कि उनकी पंचायत में अब तक बंदरों ने कई बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काटा है। आवारा कुत्तों और निराश्रित पशुओं से भी लोग परेशान हैं। निराश्रित पशुओं और कुत्तों से टकराकर मुख्य मार्ग पर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


वह पिछले कई हफ्तों से शासन-प्रशासन और संबंधित विभागों से लगातार पत्राचार कर इसकी शिकायत कर रहे हैं। लेकिन अब तक इस समस्या पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बंदरों के आतंक के कारण स्थानीय लोग सुबह अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है। जबकि इससे पहले वह मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, डीएम, पशुपालन विभाग, वन विभाग आदि को इस संबंध में पत्र भेज चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

दर्जनों बार पिंजरा लगाया फिर भी आतंक बरकरार
रानीपोखरी प्रधान ने कहा कि उनके यहां पिछले चार सालों में दर्जनों बार पिंजरा लगाकर बंदर पकड़ने का कार्य वन विभाग ने किया है। लेकिन बाहर से लाकर उनके क्षेत्र में बंदरों को छोड़ा जा रहा है। इस बार जो बंदर गांव में घूम रहे हैं। वह काफी खतरनाक हैं। इसलिए इन बंदरों को पकड़ना जरूरी है।

---
घर के बाहर बेटी को दो बार बंदर काट चुका है। जिससे घर के लोग बाहर निकलने में डरने लगे हैं। इसलिए बंदरों को जल्द पकड़ा जाना चाहिए। - पवन रमोला, स्थानीय निवासी

---
रानीपोखरी चौक पर बंदर ने बुरी तरह से काटा लिया। जिससे लोग काफी दहशत में हैं। बंदरों को जल्द ही पकड़कर लोगों को आतंक से मुक्ति दिलाना चाहिए। - रौनक भट्ट, स्थानीय ग्रामीण

---

कोट
रानीपोखरी में बंदरों की समस्या काफी गंभीर है। वन विभाग की टीम कई बार पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ चुकी है। जल्द ही फिर से पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ा जाएगा। - एनएस डोभाल, रेंजर, थानो रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed