{"_id":"67bccf0f05f8bef2f7034085","slug":"people-are-racing-to-rishikesh-25-km-away-for-bank-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-627374-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बैंक से लेन-देन के लिए लोग लगा रहे 25 किमी दूर ऋषिकेश की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बैंक से लेन-देन के लिए लोग लगा रहे 25 किमी दूर ऋषिकेश की दौड़
Tue, 25 Feb 2025 01:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार के रूप में विकसित हो रहे मोहनचट्टी क्षेत्र में बैंक सुविधा की मांग उठ रही हैं। यहां बड़ी संख्या में होटल व रिजाॅर्ट हैं। व्यवसायियों को बैंक सुविधा के लिए दिउली व ऋषिकेश जाना पड़ता है।
यमकेश्वर विकासखंड का मोहनचट्टी क्षेत्र के बड़े बाजार के रूप में विकसित हो रहा है। यहां करीब 200 से अधिक कैंप व रिजाॅर्ट हैै। वहीं छोटी-बड़ी दुकानें भी हैं। इन होटल, कैंप व रिजाॅर्ट में पांच हजार से अधिक कर्मचारी कार्य करते हैं।
सीजन में यहां काफी भीड़ रहती है। जिससे अच्छा व्यवसाय होता है। लेकिन यहां के व्यवसायियों को बैक की सुविधा के लिए 25 किमी दूर ऋषिकेश आना पड़ता है। इसके अलावा इस क्षेत्र के लोगों को समाज कल्याण की ओर से मिलने वाली पेंशन आदि के लिए भी 20 किमी दूर दिउली जाना पड़ता है।
विज्ञापन
मोहन चट्टी क्षेत्र से दिउली जाने के लिए लोगों को दो-दो वाहन बदलने पड़ते हैं या फिर टैक्सी बुक कर जाना पड़ता है। बैंक कार्य के लिए लोगों को पूरा एक दिन लगाना पड़ता है। स्थानीय निवासी व व्यवसायी लंबे समय से यहां राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे लोगों में आक्रोश भी पनप रहा है।
-- -
बैंक खुलने से इन गांवों को मिलेगा फायदा
मोहन चट्टी में बैंक खुलता है तो क्षेत्र के रत्तापानी, घट्टूगाड, करौंदी, मोहनचट्टी, जोगियाणा, बिजनी बड़ी, बिजनी छोटी, बैरागढ़, कुमार्था, सिंदूड़ी, नैल आदि गांवों के ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। इन गांवों में बड़ी संख्या में कैंप व रिजाॅर्ट भी हैं। जिससे यहां के व्यवसायियों को भी फायदा मिलेगा।
-- -
क्षेत्र में बैंक न होने से काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। यहां व्यवसायियों को हर दिन बैंक सुविधा के लिए ऋषिकेश जाना पड़ता है। जिससे समय के साथ-साथ धन की भी बर्बादी होती है। हम लंबे समय से बैंक सुविधा की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। - सुरेंद्र सिंह नेगी, मोहन चट्टी
-- -
मोहन चट्टी क्षेत्र में बड़ी संख्या में होटल व रिजॉर्ट है। सीजन पर अच्छा व्यवसाय होता है। लेकिन बैंक न होने से यहां के व्यवसायियों को खासी दिक्कतें होती हैं। क्षेत्र में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खुलनी चाहिए। - कमल सिंह रावत, पूर्व प्रधान, कुमार्था
-- -
- मोहन चट्टी क्षेत्र में बैंक की शाखा खोले जाने संबंधी कोई प्रस्ताव मिलता है तो इस पर कार्रवाई की जााएगी। वहां अच्छा व्यवसाय हो सकता है। - प्रवीण गोयल, क्षेत्रीय प्रबंधक, ग्रामीण बैंक