Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   People are in panic due to the sighting of bears in

Rishikesh News: कोठार गांव में दिख रहा भालू, दहशत में ग्रामीण

Sat, 16 Dec 2023 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
People are in panic due to the sighting of bears in
नीलकंठ से सटे आसपास के गांवों में भालू दिखने से लोग दहशत में हैं। लगातार भालू दिखने से ग्रामीणों का रोजमर्रा का काम प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण बच्चों को स्कूल भेजने में कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


यमकेश्वर के नीलकंठ से लगे क्षेत्र में करीब ढाई महीने से भालू का आतंक है। इससे पहले अक्तूबर माह में भालू कोठार गांव की गायत्री देवी पर हमला कर चुका है। अब एक बार फिर भालू ईड़िया, भौन, काेठार दिउली, मलेल गांव, तोली, मौन के रास्तों पर दिखने लगा है। इससे लोग दहशत में हैं। कई दिनों से भालू के दिखने से लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। इससे स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति कम हो रही है। स्थानीय लोगों ने पार्क प्रशासन और लैंसडौन वन प्रभाग से भालू को मारने या फिर शिफ्ट करने की मांग की है। ग्राम प्रधान कोठार नीरज पयाल ने बताया कि वन विभाग और पार्क प्रशासन को सूचित किया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।डीएफओ लैंसडौन वन प्रभाग सिविल सोयम नवीन चंद पंत ने कहा कि नीलकंठ क्षेत्र में जिन गांवों में भालू दिख रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को सावधान रहने की जरूरत है। गांवों में टीम भेजी जा रही है।
विज्ञापन






Iवन विभाग की टीम गांव पहुंचीI

बृहस्पतिवार की रात को खंड गांव में गुलदार की ओर से गाय को निवाला बनाने के बाद वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर गश्त की। लैंसडौन वन प्रभाग की टीम में वन दारोगा अरविंद कुमार और महावीर सिंह थे। गांव में पहुंचकर टीम ने मौके का मुआयना कर कागजी कार्रवाई की। बता दें कि खंड गांव में लता देवी गीता देवी की गाय को गुलदार निवाला बना चुका है। इससे पहले भी गुलदार ने कांडी, दाबड़, अमोला, चांदपुर, असनेत, टाटरी और आसपास के गांवों में करीब 15 से अधिक पशुओं को निवाला बना चुका है। रेंजर लैंसडौन राकेश कुमार शाह ने कहा कि द्वारीखाल ब्लॉक के खंड गांव में गश्त करने के लिए वन कर्मियों को भेजा गया है। जिन लोगों के मवेशियों को गुलदार ने निवाला बनाया है, उन्हें मुआवजा देने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। लोगों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed