फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Pensioners Stage Protest at Tehsil Headquarters

Rishikesh News: पेंशनर्स ने किया तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन

Wed, 16 Sep 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 16 Sep 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Pensioners Stage Protest at Tehsil Headquarters
पेंशनर्स ने किया तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

डोईवाला। स्वीकृति मिलने के तीन साल बाद भी उपकोषागार का संचालन शुरू न होने से नाराज राजकीय पेंशनर्स ने तहसील मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। पेंशनर्स ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। आंदोलित पेंशनर्स ने चेतावनी दी कि जल्द उपकोषागार का संचालन शुरू नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बुधवार को राजकीय पेंशनर्स संगठन के बैनर तले सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कृषाली ने कहा कि उपकोषागार के लिए संगठन लंबे समय से प्रयास कर रहा है। इसके लिए छह पद स्वीकृत होने के बावजूद तीन साल से संचालन शुरू नहीं हो पाया है। इकाई अध्यक्ष धर्म सिंह कृषाली ने बताया कि डोईवाला क्षेत्र में चार हजार से अधिक पेंशनर्स हैं जिन्हें उपकोषागार नहीं होने से छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए देहरादून जाना पड़ता है। सचिव सोहन सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री को तहसील के माध्यम से ज्ञापन भेजकर स्वीकृत छह पदों पर जल्द स्टाफ तैनात करने और उपकोषागार का संचालन शुरू कराने की मांग की गई है। पेंशनर्स ने चेतावनी दी कि पखवाड़ेभर में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। प्रदर्शन में नारायण दत्त, चतर सिंह समेत बड़ी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed