फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Megha Wins First Place in Quiz Competition

Rishikesh News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मेघा ने बाजी मारी प्रथम

Wed, 16 Sep 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 16 Sep 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Megha Wins First Place in Quiz Competition
-ओजोन संरक्षण का संदेश लेकर मंच पर उतरे विद्यार्थी, नाटक और प्रश्नोत्तरी से बढ़ाई जागरूकता
विज्ञापन

ऋषिकेश। विश्व ओजोन दिवस पर पीएलएमएस परिसर में ओजोन परत के संरक्षण एवं पर्यावरणीय जागरूकता पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने नाटक प्रस्तुति और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से ओजोन परत के महत्व व पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ओजोन संरक्षण सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग के सभागार में बुधवार को आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मेघा ने प्रथम, कनिष्का ने द्वितीय और ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को परिसर निदेशक प्रो. महाबीर सिंह रावत ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कुलपति प्रो. अंबरीश कुमार ने विद्यार्थियों को विश्व ओजोन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. एसपी सती ने कहा कि ओजोन परत की सुरक्षा केवल वैज्ञानिकों या सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं एमएलटी विभागाध्यक्ष प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा ने ओजोन परत के महत्व और उसके संरक्षण की आवश्यकता पर जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. आरके जोशी, डॉ. एसके कुड़ियाल समेत एमएलटी वमाइक्रोबायोलॉजी विभाग के संकाय सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे। इस दौरान नाटक के जरिये विद्यार्थियों ने ओजोन परत के संरक्षण की आवश्यकता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed