फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Passengers upset due to lack of bus on Rishikesh-Delhi route

ऋषिकेश-दिल्ली रूट पर बस नहीं मिलने से यात्री रहे परेशान

Mon, 16 Dec 2019 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to lack of bus on Rishikesh-Delhi route
13 बीटीसी परिसर में दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बसों का इंतजार करती सवारियां - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश-दिल्ली रूट पर बसों की कमी के चलते बस ट्रांजिट कंपाउंड में सवारियों को खासी फजीहत झेलनी पड़ी। इस दौरान सवारियां घंटों बसों के इंतजार में खड़ी रही। आलम यह रहा कि अधिकांश सवारियां अपने गंतव्य तक वाहन बदल-बदल कर पहुंचे। दिल्ली रूट पर नई गाड़ियां शामिल होने के बाद करीब 36 रोडवेज बसों का संचालन होता था। इनमें से पांच बसे वर्कशॉप पर खड़ी हो गई हैं। इस रूट पर अब मात्र 31 बसें संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

विदित हो कि 27 नवंबर को राज्य परिवहन निगम ने टाटा से खरीदी गई नई बसों में गियर लीवर के टूूटने व अन्य तकनीकी खराबी की शिकायतों के बाद इन बसों के संचालन पर रोक लगा दी थी। इसके बाद से सड़क पर दौड़ रही इन नई 125 रोडवेज बसों को उनके डिपो की वर्कशाप में खड़ा कर दिया गया। उस दौरान ऋषिकेश डिपो में इन नई रोडवेज बसों में से आठ का संचालन किया जा रहा था। इनमें पांच रोडवेज बसों का संचालन ऋषिकेश-दिल्ली रूट पर हो रहा था। बीते दिनों पहाड़ों में बर्फबारी का लुत्फ लेने के लिए बड़ी संख्या में पहाड़ों में पर्यटक पहुंचे थे।
विज्ञापन

इनमें से अधिकांश रविवार को अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुए। इस दौरान दिल्ली जाने के लिए बड़ी संख्या में सवारियां यात्रा बस स्टैंड के बीटीसी परिसर में पहुंची। मगर यहां दिल्ली जाने वाली गाड़ियों का अता-पता नहीं था। सवारियों को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा। मजबूरन अधिकांश सवारियां वाल्वो में महंगा किराया देकर तो कुछ सवारियां वाहनों को बदल-बदल कर अपने गंतव्य तक पहुंची। परिवहन विभाग ऋषिकेश डिपो के इंचार्ज हरेंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में जून नई रोडवेज बसों को वर्कशाप में खड़ा किया गया है। वर्तमान में ऋषिकेश-दिल्ली रूट पर 20 साधारण और 11 वाल्वों बसों का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed