फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Passengers staying in Rishikesh for four days waiting for buses

बसों के इंतजार में चार दिन ऋषिकेश में रुक रहे तीर्थयात्री

Mon, 23 May 2022 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Passengers staying in Rishikesh for four days waiting for buses
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के चरम पर पहुंचने के बाद ऋषिकेश में तीर्थयात्रियों को बसों के लिए चार दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। रोटेशन के पदाधिकारी बसों की कमी के लिए परिवहन विभाग को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन

कई यात्रियों के दलों को रोटेशन की ओर से धर्मशाला में ठहराया जा रहा है। जिन यात्रियों ने एडवांस बुकिंग करा रखी है उन्हें चार दिन बाद बस मिल पा रही है। रोटेशन व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने बताया कि उन्होंने परिवहन विभाग से कुमाऊं मंडल से 50 बसें दिलाने की मांग की थी। लेकिन उन्हें मात्र 16 बसें दी गई। उन्होंने बताया कि अधिकांश बसें चारधाम की यात्रा पर चली गई हैं, तीर्थयात्री उम्मीद से ज्यादा आ रहे हैं इसलिए उन्हें बस मिलने में समय लग रहा है।
विज्ञापन

कुमाऊं से जो 50 बसें ऋषिकेश आई थीं, उसमें से रोटेशन व्यवस्था समिति को 16 बसें दी गई। बाकी बस अन्य कंपनियों को दी गई। 50 सिटी बसें भी अलग अलग एजेंसियों के माध्यम से चारधाम की यात्रा पर जा रही हैं। जैसे डिमांड आ रही उसे पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहित कोठारी, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed