{"_id":"6aabe624923f99d6460797c0","slug":"passengers-at-doon-airport-sway-to-bedu-pako-baramasa-rishikesh-news-c-38-1-rks1002-146523-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: दून एयरपोर्ट में बेडू पाको बारामासा पर झूमे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: दून एयरपोर्ट में बेडू पाको बारामासा पर झूमे यात्री
Thu, 17 Sep 2026 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 17 Sep 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
दून एयरपोर्ट में बेडू पाको बारामासा पर झूमे यात्री
जौलीग्रांट। देहरादून एयरपोर्ट पर 17 सितंबर से लेकर 10 अक्तूबर तक आयोजित किए जाने वाले यात्री सेवा अभियान की शुरुआत बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के साथ हुई। एयरपोर्ट कर्मियों ने सामूहिक रूप से वंदेमातरम गीत गाया। इसी के साथ ही प्रसिद्ध गीत बेडू पाको बारामासा पर यात्री झूमते हुए दिखाई दिए। कर्मचारियों और लोक कलाकारों ने पारंपरिक रूप से हवाई यात्रियों का स्वागत किया गया। साथ ही कलाकारों की ओर से गढ़वाली और कुमाउंनी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कुछ यात्रियों ने एयरपोर्ट कर्मियों और लोक कलाकारों की फोटो, वीडियो भी लिए।
एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने कहा कि यात्री सेवा अभियान के पहले दिन वंदे मातरम का सामूहिक गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, यात्री सहायता कार्यक्रम आदि आयोजित किए गए हैं। कुल 24 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में और भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिव्यांग और वरिष्ठजनों का खास ध्यान रखा जाएगा। यात्रियों और एयरपोर्ट कर्मियों के फीडबैक से एयरपोर्ट पर सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। वहीं, एयरपोर्ट पर कार्यरत सभी विभागों के कार्यो की समीक्षा भी की जाएगी जिसके बाद जरूरत पड़ने पर संबधित विभागों में सुधार के लिए कदम उठाए जाएंगे।