फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Participants were honored in the National Saras

Rishikesh News: स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सम्मानित

Tue, 10 Oct 2023 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Participants were honored in the National Saras
Iकर्नाटक और नरेंद्रनगर के स्टॉल में हुई एक लाख से अधिक की बिक्रीI
विज्ञापन


मुनि की रेती स्थित पूर्णानंद खेल मैदान में आयोजित राष्ट्रीय सरस आजीविका मेले में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सहकारिता विभाग से एकता स्वयं सहायता समूह को दो लाख और चन्द्रमोहन सिंह, ममता देवी को स्वरोजगार के लिए एक-एक लाख के ऋण चैक वितरित किए गए। मत्स्य विभाग से सूरजपाल सिंह, जयपाल सिंह, विरेंद्र सिंह, डेयरी विकास विभाग से सरोजनी देवी, सरिता देवी, पशुपालन विभाग से रेखा रावत, रीना देवी, सचिन और पंचायती राज विभाग से क्लीन एंड ग्रीन ग्राम चयनित होने पर प्रधान ग्राम जड़धार चंबा के प्रीति जडधारी और प्रधान ग्राम चोपडियालगांव चंबा की सीमा डबराल को सम्मानित किया गया।



सोमवार को आयोजित मेले में बाल विकास विभाग की ओर से ग्राम आगर की अदिति, बोरगांव के आरुषि, केशव को अनाथ प्रमाणपत्र, धात्री शालू देवी, हिमानी देवी को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। कृषि विभाग से भागीरथी स्वयं सहायता समूह चंबा की सुनीता देवी, घण्टाकर्ण स्वयं सहायता समूह चंबा की मुन्नीदेवी को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। महिला स्वयं सहायता समूह मैसूर कर्नाटक की ओर से कुल एक लाख 42 हजार 526 रुपये की बिक्री करने और उत्तराखंड राज्य की यूके हाउस स्वयं सहायता समूह नरेन्द्रनगर की ओर से कुल एक लाख 34 हजार की बिक्री करने पर उन्हें स्मृति चिह्न एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा दैनिक सर्वाधिक बिक्री वाले अन्य समूहों को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बीते 25 सितंबर, 2023 को टिहरी झील में 15 किमी की दूरी में तैराकी करने वाले पिता पुत्र त्रिलोक सिंह, ऋषभ रावत और पारस रावत को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीडीओ मनीष कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशिमा गोयल, सुनीता देवी, राजेंद्र भंडारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed