फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Parmarth Niketan gave a check of 51 lakhs for the Ram temple

परमार्थ निकेतन ने राम मंदिर के 51 लाख का चेक दिया

Sat, 27 Feb 2021 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Parmarth Niketan gave a check of 51 lakhs for the Ram temple
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को रूद्राक्ष का पौधा देते परमार्थ निकेतन के आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिद - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन की ओर से अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए 51 लाख रूपये का चेक दिया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कुंभ मेला हरिद्वार और परमार्थ निकेतन आने का न्यौता दिया।
विज्ञापन

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष चिदानंद सरस्वती ने लखनऊ में चंपत राय महामंत्री श्रीराम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या को परमार्थ निकेतन की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए 51 लाख रुपये का चेक दिया। प्रयागराज कुंभ मेला- 2019 को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किये जाने के लिए आभार जताया। स्वामी चिदानंद सरस्वती योगी आदित्यनाथ को कुम्भ मेला, हरिद्वार और परमार्थ निकेतन में अप्रैल-मई में आयोजित एक माह की श्रीराम कथा में आने के लिए आमंत्रित किया। स्वामी चिदानंद मुनि ने योगी आदित्यनाथ से धर्मनगरी अयोध्या और श्रीराम मंदिर पर चर्चा करते हुए सुझाव कि भगवान शिव के ग्यारह रूद्र स्वरूप है, इसलिए अयोध्या में ग्यारह हजार रूद्राक्ष के पौधों का रोपण किया जाए। अयोध्या में रूद्राक्ष वन की स्थापना होनी चाहिए। यदि यह सेवा योजना क्रियान्वित होती है तो परमार्थ निकेतन ग्यारह हजार रूद्राक्ष के पौधे उपलब्ध कराएगा। इस दौरान स्वामी चिदानंद मुनि ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed