{"_id":"672d0ef6b4f5ee95a3093e56","slug":"panic-due-to-movement-of-elephant-and-leopard-in-shergarh-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-542183-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: शेरगढ़ में हाथी और गुलदार की चहलकदमी से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: शेरगढ़ में हाथी और गुलदार की चहलकदमी से दहशत
विज्ञापन
वन सीमा से सटे शेरगढ़ गांव में हाथियों और गुलदार की चहलकदमी ने ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गुलदार ने बुधवार की रात एक पालतू कुत्ते का शिकार किया। वहीं, हाथियों ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया।
माजरी ग्रांट ग्राम पंचायत के शेरगढ़ गांव में आए दिन हाथी आबादी क्षेत्र में घुसकर किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। ग्राम पंचायत सदस्य अजित सिंह प्रिंस ने बताया कि हाथियों की गतिविधियां सीसीटीवी में कैद हो रही हैं। वन विभाग की लच्छीवाला और बडकोट रेंज के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है। गुलदार आबादी क्षेत्र में आकर पालतू कुत्तों का भी शिकार कर रहा है। पिछली कई दिनों से गुलदार की चहलकदमी जारी है। ग्राम प्रधान अनिल पाल ने कहा कि जिन किसानों की फसलों को क्षति पहुंची है, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाय। लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि वन्यजीवों की आमद होने पर तत्काल विभागीय कर्मचारियों को सूचना दें। जिससे उन्हें जंगल में खदेड़ा जा सके। विभागीय टीम रात्रि गश्त कर रही है।