फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Outrage over the movement of outsiders in Kunaun

Rishikesh News: कुनाऊं में बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही से आक्रोश

Tue, 21 Jul 2026 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Outrage over the movement of outsiders in Kunaun
यमकेश्वर। ब्लॉक प्रमुख यमकेश्वर सीता चौहान ने ग्राम सभा कोठार के ग्राम कुनाऊं में बाहरी अनजान व्यक्तियों की बढ़ रही आवाजाही पर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने उप जिलाधिकारी यमकेश्वर को पत्र लिखकर 24 जुलाई को बैठक कराने का अनुरोध किया है। साथ ही 31 जुलाई तक कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने सीता चौहान ने कहा कि क्षेत्र में लगातार अनजान व्यक्तियों की आवाजाही बढ़ रही। सप्ताह में एक विशेष दिन यह आवाजाही अचानक बढ़ जाती है और अवांछित गतिविधियों को अंजाम देते हैं। बीते शुक्रवार सामाजिक कार्यकर्ता संजीव चौहान ने जब एक व्यक्ति से आधार कार्ड मांगा तो उसने गलत सूचना दी और अभद्रता की। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी प्रभावी कार्रवाई न होने से क्षेत्र में तनाव और असंतोष का माहौल बना हुआ है, जिससे मूल निवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता संजीव चौहान ने बताया कि बीते 18 जुलाई को उन्हें सऊदी अरब के मोबाइल नंबर से जान से मारने और बदला लेने की धमकी मिली है। इस संबंध में उन्होंने सोमवार को लक्ष्मणझूला थाने में शिकायत दी है। प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed