फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Outrage over non-construction of permanent bridge

Rishikesh News: स्थाई पुल का निर्माण नहीं होने से आक्रोश

Mon, 20 Jan 2025 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Outrage over non-construction of permanent bridge
कपोल-काटल-नालीखाल मोटरमार्ग पर ढिकेड़ा गदेरे में स्थाई पुल का निर्माण न होने से ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। यहां वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर कई बार अस्थाई पुल का निर्माण किया गया, लेकिन हर बार बरसात में बह गए। गदेरे में पुल नहीं होने से बरसात में वाहनों की आवाजाही ठप हो जाती है। क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों का संपर्क ऋषिकेश से कट जाता है। इमरजेंसी में ऋषिकेश जाने के लिए 120 किमी की अतिरिक्त दौड़ लगानी पड़ती है। कपोल-काटल-नालीखाल मोटरमार्ग पर ढिकेड़ा गदेरे में वर्ष 2012-13 में स्कपर बनाया गया था, जो 2014 में बह गया था। 2017 में पीडब्ल्यूडी ने यहां पर 30 लाख की लागत से आरसीसी पुलिया बनाई थी। वह भी 2020 में बाढ़ की भेंट चढ़ गई। इसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर छह लाख की लागत से ह्यूम पाइप से पुल तैयार किया था। वह भी वर्ष 2023 में आपदा की भेंट चढ़ गया। तब से उक्त मार्ग पर बरसात के दौरान वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद हो जाता है। स्थानीय निवासी लंबे समय से गदेरे में पुलिया निर्माण की मांग कर हरे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि 24 मीटर स्पान पुल के लिए सर्वे किया गया है। डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed