फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Air traffic at Dehradun Airport disrupted by bad weather

Rishikesh News: खराब मौसम से देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित

Sat, 26 Sep 2026 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 26 Sep 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Air traffic at Dehradun Airport disrupted by bad weather
- देहरादून एयरपोर्ट पर सुबह से शाम तक हुई उड़ानें प्रभावित
विज्ञापन

- तीन उड़ानें डायवर्ट, एक रद्द; कई फ्लाइटों के समय में बदलाव
जौलीग्रांट। खराब मौसम के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर मंगलवार को सुबह से शाम तक हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। सुबह से दोपहर तक दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद से केवल तीन उड़ानें ही एयरपोर्ट पहुंच सकीं। खराब मौसम के चलते तीन उड़ानों को दिल्ली डायवर्ट किया गया, जबकि एक उड़ान रद्द करनी पड़ी। कई अन्य उड़ानों के समय में भी बदलाव किया गया।

एयर इंडिया की मुंबई से देहरादून आने वाली उड़ान को सुबह 9:55 बजे के बजाय खराब मौसम के कारण दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। वहीं, सुबह 10:20 बजे पहुंचने वाली एयर इंडिया की दिल्ली उड़ान ने आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद दिल्ली का रुख किया। दोपहर 12:20 बजे आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली उड़ान रद्द कर दी गई। इसी समय मुंबई से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की दूसरी उड़ान को भी दिल्ली डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन


एयर इंडिया की दिल्ली उड़ान दोपहर 1:00 बजे के बजाय शाम 5:10 बजे देहरादून पहुंची। इसके अलावा शाम की अन्य उड़ानों के समय में भी बदलाव किया गया। एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र में सुबह से शाम तक मौसम लगातार खराब बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed