{"_id":"66f85ed26c6702130405dac7","slug":"organized-cleanliness-workshop-with-rafting-businessmen-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-513121-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: राफ्टिंग व्यवसायियों को वितरित किए कूड़ेदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: राफ्टिंग व्यवसायियों को वितरित किए कूड़ेदान
विज्ञापन
Iरोजमर्रा की आदतों से गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के प्रति किया जागरूकI
नगर पालिका मुनि की रेती-ढालवाला ने स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम के तहत निकाय क्षेत्र के राफ्टिंग व्यवसायियों के साथ स्वच्छता कार्यशाला आयोजित की। राफ्टिंग व्यवसायियों को गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही कूड़ेदान भी वितरित किए गए।
नगर पालिका मुनि की रेती-ढालवाला की ओर से स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता की थीम पर 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसके तहत रोजाना स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए श्रंखलाबद्ध तरीके से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रह हैं।
शनिवार को कार्यक्रम के 14वें दिन निकाय सभागार में राफ्टिंग व्यवसायियों के साथ स्वच्छता कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें राफ्टिंग व्यवसायियों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही सीजन में राफ्टिंग के दौरान रोजमर्रा की आदतों से गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के संबंध में बताया।
विज्ञापन
इस दौरान वीडियो के माध्यम से कूड़े को अलग करने को लेकर जागरूक किया गया और खुले में कूड़ा नहीं फैलाने की अपील की गई। अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह ने राफ्टिंग व्यवसायियों को कूड़ेदान वितरित किए। इस अवसर पर सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, संजय भंडारी, जितेंद्र सजवाण, राफ्टिंग व्यवसायी अनुभव पयाल, सुनील कंडवाल, रविंद्र, सुमित प्रिजवाण, विकास भंडारी, भगत रावत, मुकेश कश्यप आदि मौजूद रहे।