{"_id":"65429200a568b4b1e7040a07","slug":"organization-of-weekly-certificate-course-in-the-medical-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-279076-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: छात्र-छात्राओं को दिया बायोमेडिकल टेक्निक्स का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: छात्र-छात्राओं को दिया बायोमेडिकल टेक्निक्स का प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I
I
I
I
Iयूसर्क की ओर से श्रीदेव सुमन विवि परिसर के साप्ताहिक सर्टिफिकेट कोर्स का आयोजनI
उत्तराखंड राज्य विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) की ओर से श्रीदेव सुमन विवि परिसर के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग में साप्ताहिक सर्टिफिकेट कोर्स का आयोजन किया गया है। जिसमें छात्र-छात्राओं को हैंड्स ऑन ट्रेनिंग ऑन बायोमेडिकल टेक्निक्स पर आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कार्यशाला संयोजक प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा ने बताया कि प्रथम दिन के तकनीकी सत्र में रक्त विज्ञान पर व्याख्यान हुआ। जिसमें मानव के रक्त नमूना संग्रहण व संरक्षण हीमोग्लोबिन, श्वेत रक्त व लाल रक्त कणिका, प्लेटलेट व पूर्ण हीमोग्राम जांच की विधियां, ऊतकविकृति विज्ञान, रक्त कोष में प्रचलित आधुनिक तकनीकियों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के दूसरे दिन के तकनीकी सत्र में माइक्रोबायोलॉजी व सूक्ष्मजीविकी पर छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें उन्हें जीवाणु व विषाणु के आइसोलेशन और उनकी स्टेनिंग, बायोकेमिकल रिएक्शन से पहचान करने का प्रशिक्षण दिया।
छात्र-छात्राओं ने ऑटोक्लेव, लेमिनार एयर फ्लो, माइक्रोस्कोप पर कार्य भी किया। तीसरे दिन तकनीकी सत्र में छात्र-छात्राओं को जैवरसायन में क्लीनिकल लैबोरेटरी के बारे में बताया गया। साथ ही मानव शरीर में प्री एनालिटिकल व पोस्ट एनालिटिकल फैक्टर की रिपोर्ट को प्रभावित करने विषय में विस्तार से समझाया गया। इसमे प्रतिभागियों ने मानव शरीर के रक्त, मूत्र आदि से जैव रसायन अवयवों जैसे ग्लूकोज, कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स, यूरिक एसिड, यूरिया, प्रोटीन आदि के जांच का प्रशिक्षण प्राप्त किया। यूसर्क के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ओपी नौटियाल ने बताया कि कार्यशाला के अगले तीन दिनों तक प्रतिभागियों को एम्स के बायोकेमिस्ट्री विभाग में प्रशिक्षित किया जाएगा। विवि कुलपति प्रो. एनके जोशी ने कार्यशाला के आयोजन के लिए यूसर्क का धन्यवाद किया और भविष्य में इस प्रकार के प्रशिक्षण के आयोजन पर जोर दिया।