फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Opposition to the movement of four-wheeled vehicles on Bajrang Setu

Rishikesh News: बजरंग सेतु पर चौपहिया वाहनों की आवाजाही का विरोध

Wed, 21 Oct 2026 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 21 Oct 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Opposition to the movement of four-wheeled vehicles on Bajrang Setu
ढालवाला। टिहरी और पौड़ी गढ़वाल को जोड़ने वाले बजरंग सेतु का निर्माण पूरा हो चुका है लेकिन इसके संचालन और इसपर चौपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए असमंजस बना हुआ है। इसके विरोध में व्यापार मंडल लक्ष्मणझूला ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। व्यापारियों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुल के दोनों छोरों पर पर्याप्त जगह नहीं होने से चौपहिया वाहनों के संचालन पर जाम की स्थिति पैदा होगी और क्षेत्र की व्यवस्थाएं प्रभावित होंगी।
विज्ञापन

एसओपी स्पष्ट नहीं
ऋषिकेश। बजरंग सेतु के संचालन के लिए सुगबुगाहट तेज हो गई है। सेतु की आवागमन व्यवस्था के लिए 20 करोड़ रुपये का टेंडर होने की बात सामने आई है। वहीं, कांच के फुटपाथ से गुजरने के लिए वयस्कों का 100 और बच्चों का 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। हालांकि, सेतु के खुलने की तारीख अभी तय नहीं की गई है। साथ ही ग्लास फुटपाथ के उपयोग और सुरक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी स्पष्ट नहीं हुई है।
विज्ञापन

परिचर्चा-
1. सेतु मुख्य रूप से पैदल यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यदि यहां भारी या चौपहिया वाहनों का प्रवेश शुरू होता है, तो पैदल चलने वाले यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ेगी और व्यापारिक गतिविधियों पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा। आपातकालीन स्थिति की बात अलग है। - ओम प्रकाश शर्मा, अध्यक्ष, व्यापार मंडल लक्ष्मण झूला
विज्ञापन
विज्ञापन


2. प्रशासन को कोई भी अंतिम फैसला लेने से पहले स्थानीय हितधारकों के साथ वार्ता कर सुरक्षात्मक व व्यावहारिक राह तलाशनी होगी। -कपिल, स्थानीय व्यापारी
3- टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है लेकिन अभी पुल के आधिकारिक रूप से आम जनों के लिए खोले जाने के लिए तिथि निर्धारित नहीं है। प्रवीण कर्णवाल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि नरेंद्र नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed