फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Operation theater to be set up separately for heart surgery

दिल की सर्जरी के लिए अलग से स्थापित होगा आपरेशन थियेटर

Fri, 15 Nov 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Operation theater to be set up separately for heart surgery
एम्स में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते निदेशक प्रो. रविकांत। - फोटो : RISHIKESH
एम्स में हृदय शल्य क्रिया विभाग की ओर से दिल के मरीज बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एम्स निदेशक डॉ. रवि कांत ने कहा कि संस्थान में बहुत जल्द बच्चों के दिल की सर्जरी के लिए अलग से ऑपरेशन थियेटर की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए संस्थान में सर्जरी की अलग यूनिट स्थापित की जाएगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा बच्चे के दिल का ऑपरेशन समय पर किया जा सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर जनजागरुकता अभियान के तहत व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। इसमें सहायक आचार्य डॉ. अनीश गुप्ता ने छोटे बच्चों में दिल की सर्जरी के बाद बरती जाने वाली सावधानियों और डॉ. राजा लाहिरी ने वयस्क अवस्था में पता लगने वाली जन्मजात दिल की बीमारियों के निदान संबंधी जानकारियां दी। नवजात शिशु विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीपर्णा बासू, आयुष विभागाध्यक्ष प्रो. वर्तिका सक्सेना, क्रिटिकल केयर विभागाध्यक्ष डॉ. अंकित अग्रवाल, प्राचार्य नर्सिंग कॉलेज प्रो. सुरेश कुमार शर्मा, सीटीवीएस विभागाध्यक्ष डॉ. नम्रता गौर कॉर्डियोलॉजी विभाग से डॉ. वरुण, डॉ. रोहित, डॉ. यश श्रीवास्तव, निश्चेतना विभाग से डॉ. अजय मिश्रा, डॉ. अजीत, डॉ. निशीत गोविल, शिशु रोग विभाग के डॉ. नवनीत भट्ट, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग से डॉ. आशीष जैन, डॉ. सुशांत कुमार मीनिया मौजूद रहे। उधर, बाल दिवस के मौके पर एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से संस्थान परिसर स्थित ब्लूमिंग बड़ क्रच में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एमएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने श्रमिकों के बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। नर्सिंग के छात्रों ने नन्हे बच्चों के साथ केक काटा। इस दौरान बच्चों के लिए खेलकूद व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अव्वल बच्चों को पुरस्कार भेंट किए गए। डॉ. रविकांत के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में एमएस डॉ. ब्रह्मप्रकाश, प्राचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग प्रो. सुरेश कुमार शर्मा, डॉ. अनुभा अग्रवाल, असिस्टेंड प्रोफेसर मलार कोडी, रूपिंदर देओल, जैवियर वैल्सी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed