{"_id":"57c88e644f1c1b7f042cb7eb","slug":"online-replenished-mobile-sent-empty-box","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन मंगवाया मोबाइल, भेजा खाली डिब्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन मंगवाया मोबाइल, भेजा खाली डिब्बा
rishikesh
Updated Fri, 02 Sep 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं तो सतर्कता जरूर बरतें। जांच पड़ताल के बाद ही संबंधित कंपनी से ऑनलाइन सामान मंगवाएं। लापरवाही बरतने पर ठगी के शिकार हो सकते हैं। तीर्थनगरी में बृहस्पतिवार को एक ऐसा ही मामला सामने आया। गनीमत रही कि ग्राहक की सतर्कता के चलते ठगी होने से बच गई।
विज्ञापन
74, तिलक रोड निवासी पवन तिवारी ने 30 अगस्त को इंटरनेट के माध्यम से एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में ऑफर मूल्य 6464 रुपये में नोकिया लूमिया मोबाइल बुक कराया था। डिलीवरी होने पर नकद भुगतान करना था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर डिलीवरी मैन उनके आवास पर पहुंचा और नए मोबाइल की डिलीवरी दी। पवन ने बंद पैकेट हाथ में लिया हलका होने पर उनका माथा ठनका और डिलीवरी मैन को पैकेट खोलने को कहा। डिलीवरी मैन पहले भुगतान की मांग पर अड़ गया, इस बीच पवन के बड़े भाई ने पैकेट खोल दिया। बंद पैकेट के अंदर से मोबाइल तो नहीं एक चार्जर जरूर मिला, वो भी किसी लोकल कंपनी का।
विज्ञापन
डिलीवरी मैन भी हतप्रभ रह गया। हंगामा होने पर ऑनलाइन पार्सल की डिलीवरी करने वाली कंपनी के गुमानीवाला के प्रबंधक को मौके पर बुलाया गया। असलियत समझ आने पर उन्होंने ग्राहक से माफी मांगी। आश्वासन दिया कि सप्ताहभर में जांच पड़ताल के बाद संबंधित कंपनी से जवाबतलब किया जाएगा।
टोल फ्री नंबर बंद
पवन तिवारी ने बताया कि डिलीवरी पार्सल के साथ भेजे गए बिल में दो टोल फ्री नंबर थे, जिसमें प्रोडक्ट से संबंधित जानकारी और शिकायत करने की सलाह दी गई थी। टोल फ्री नंबर 1800103876 और 18001038764 पर संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन नंबर बंद मिले।