{"_id":"6931eacb6849f29a280fe177","slug":"one-person-injured-after-being-hit-by-a-train-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-849684-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ट्रेन से टकराकर एक व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ट्रेन से टकराकर एक व्यक्ति घायल
Fri, 05 Dec 2025 01:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार से देहरादून जा रही उज्जैन देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन से टकराकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद रायवाला पुलिस ने 108 की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया। घटना खांड गांव फाटक के पास की है। पुलिस ने घायल को ट्रेन के माध्यम से रायवाला पहुंचाया, जिसके बाद उसे 108 से अस्पताल भिजवाया गया। इस दौरान रेलवे फाटक करीब 15 मिनट से अधिक समय तक बंद रहा। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र खोलिया ने बताया कि घायल की उम्र 45 वर्ष के आसपास है जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
