{"_id":"56edc8674f1c1b0f678b4fbb","slug":"one-dead-in-scooty-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी की टक्कर में युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Sun, 20 Mar 2016 03:16 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानियावाला डोईवाला सौंग नदी पुल पर शनिवार सुबह रोडवेज की बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे एक किशोर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी बस चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन
भानियावाला डोईवाला सौंग नदी पुल पर सुबह दस बजे के आसपास हरिद्वार की ओर से आ रही रोडवेज की बस ने डोईवाला की ओर से आ रही एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दोनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर मौके पर आई कोतवाली पुलिस ने 108 सेवा से घायलों को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाल पंकज गैरोला ने मृतक की पहचान की लल्लन कुमार साहनी (14) पुत्र महेंद्र साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती डैशवाला डोईवाला के रूप में कराई, जबकि दूसरा घायल मृतक का रिश्तेदार प्रेमंचद (22) पुत्र अशरफी साहनी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि घटना के बाद स्कूटी चालक ने हेलमेट भी नहीं पहना था। ग्राम प्रधान रवि पाल ने बताया कि मृतक भानियावाला में मछली बेचने का काम करता था।
विज्ञापन
शनिवार को वह केशवपुरी बस्ती से स्कूटी से मछलियां बेचने के लिए जा रहा था। दुघर्टना का आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ी कर दी है। शव को जौलीग्रांट अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।