फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   One day painting competition organized by Lions

Rishikesh News: चित्रकला प्रतियोगिता में ईशा और अनुष्का ने मारी बाजी

Sun, 21 Jan 2024 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
One day painting competition organized by Lions
Iलायंस क्लब रॉयल की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में छात्रों ने उकेरी भगवान राम की कलाकृतियां
विज्ञापन

I

I
I

Iप्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 200 प्रतिभागी हुए शामिलI

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की ओर से एक दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें ऋषिकेश शहर के विभिन्न विद्यालयों के करीब दो सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में भगवान राम की विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां बनाई गईं।



शनिवार को शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी, क्लब अध्यक्ष सुशील छाबड़ा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में डीएसबी, ओंकारानंद, मॉडर्न, ऋषिकेश इंटरनेशनल, एनडीएस, गुरुराम राय पब्लिक, एसबीएम पब्लिक स्कूल समेत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि छात्रों ने अपनी कला के माध्यम से जिस प्रकार से भगवान श्रीराम की कलाकृतियां बनाई हैं वह उनकी उत्कृष्ट सोच को दर्शाता है।
विज्ञापन


जूनियर प्रतियोगिता में डीएसबी स्कूल की इशा राजपूत प्रथम, आरपीएस स्कूल की भूमि नेगी द्वितीय, डीएसबी स्कूल की रिचा फुलवारे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में एनडीएस स्कूल की अनुष्का चौहान प्रथम, एनडीएस स्कूल के आयुष पोखरियाल द्वितीय और आरपीएस स्कूल के अदविक चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को संस्था की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सुशील छाबड़ा, अरविंद किंगर, सुमित चोपड़ा, पंकज चंदानी, राही कपाड़िया, धीरज मखीजा, हिमांशु अरोडा़, प्रतीक कालिया, विनीत गुलाटी, अतुल जैन, विनय आडवानी, चितरंजन कालरा, मनोज बत्रा, आशीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed