फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   On the third day of the residential camp, volunteers

Rishikesh News: मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए निकाली जागरूकता रैली

Tue, 02 Jan 2024 01:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
On the third day of the residential camp, volunteers
पब्लिक इंटर कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष आवासीय शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने नगर में जागरूकता रैली आयोजित की। रैली के माध्यम से लोगों को नशाखोरी का विरोध करने, मतदान करने और प्लास्टिक पालिथिन का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया। सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर स्थल आर्यनगर मंदिर परिसर से जनजागरूकता रैली प्रारंभ हुई। रैली के नगर चौक, मिस्सरवाला, कोतवाली आदि विभिन्न क्षेत्रों से होकर वापस शिविर स्थल पर पहुंचकर समाप्त हो गई। कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक एचएस पंखोली ने छात्र-छात्राओं से कहा कि जागरूकता से ही समाज से नशाखोरी जैसी बुराइयों को दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम अधिकारी विवेक बधानी ने कहा कि रैली का मकसद लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने से लेकर प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने को लेकर लोगों को जागरूक करना था। इस दौरान पूजा जोशी, सुदेश सहगल, संजू थापा, शिफा, ईशु, नरगिस, अतुल, रामबाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed