फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   On the third day of Shardiya Navratri, devotees worshiped

Rishikesh News: भक्तों ने की मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा

Wed, 18 Oct 2023 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
On the third day of Shardiya Navratri, devotees worshiped
Iमाता के भजनों के गूंजे मंदिर, भक्तों ने की पूजा-अर्चनाI
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों ने मठ मंदिर और घरों में मां दुर्गा का तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की। वीरभद्र, कात्यायनी, सोमेश्वर नगर, चंद्रेश्वरनगर, भद्रकाली आदि मंदिरों में सुबह से पूजा अर्चना के लिए भक्तों की आवाजाही रही। शाम के समय मठ मंदिर माता के भजनों से गूंज उठे। सूर्यास्त के बाद व्रती लोगों ने विधिविधान के साथ मां दुर्गा की पूजा कर उपवास तोड़ा।



पंडित सुमित गौड़ ने बताया कि जिन लोगों की कुंडली में मंगल कमजोर होता है, उनके लिए माता चंद्रघंटा की पूजा विशेष होती है। नवरात्र के तीसरे दिन विशेष साधना से व्यक्ति निर्भय हो जाता है। मां चंद्रघंटा के माथे पर अर्धचंद्र सुशोभित है, इसलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है।
विज्ञापन


पौराणिक मान्यता है कि देवी दुर्गा ने मां चंद्रघंटा का रूप तब धारण किया था, जब महिषासुर नाम के दैत्य का आतंक स्वर्ग पर बढ़ने लगा था। बहुत समय तक महिषासुर का आतंक और भयंकर युद्ध देवताओं के साथ चल रहा था। महिषासुर देवराज इंद्र का सिंहासन हासिल करना चाहता था और स्वर्ग लोक पर अपना आधिपत्य जमाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed