फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   On the occasion of Karva Chauth festival, the market was

Rishikesh News: चांद का दीदार कर सुहागिनों ने खोला व्रत

Wed, 01 Nov 2023 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
On the occasion of Karva Chauth festival, the market was
Iगंगा पूजन के लिए घाट और तटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़
विज्ञापन

I

I
I

Iदिन भर बाजारों में हुई खरीदारी, करवा की कथा सुनींI

करवाचौथ पर्व पर बाजार में सुबह से ही रौनक दिखी। गंगा घाट और तटों पर सुहागिनों की भीड़ रही। रात करीब 8.30 बजे आसमान में चांद दिखाई देने के बाद सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना कर अपना व्रत खोला।



बुधवार सुबह से ही बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ रही। सराफा और कपड़ों की दुकानों में लोग दिनभर खरीदारी करते हुए नजर आए। कॉस्मेटिक और ब्यूटीपार्लर की दुकानाें में भी भीड़ रही। सुहागिनों ने घर पर विधि-विधान के साथ मां करवा की पूजा अर्चना की। अपराह्न करीब तीन से चार बजे महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पूजा की। एक स्थान पर बैठकर करवा की कथा सुनीं। शाम ढलते ही गंगा पूजन के लिए महिलाओं ने गंगा घाट और तटों की ओर रुख किया।
विज्ञापन


त्रिवेणीघाट, लक्ष्मणझूला, रामझूला, श्यामपुर, रायवाला, मुनि की रेती और तपोवन के गंगा घाट और तट सुहागिन महिलाएं पूजा करती हुईं नजर आईं। रात को चांद नजर आने के बाद सुहागिनों ने विधि-विधान के साथ चांद का दीदार कर उसे अर्घ्य दिया। उसके बाद उन्होंने छलनी की मदद से अपने पति का दीदार कर उनकी पूजा की। इसके साथ ही उन्होंने पति के हाथों से जल और भोजन ग्रहण कर अपना करवाचौथ का व्रत तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iवीडियो कॉल पर पति को देखकर खोला व्रतI



कई सुहागिनों ने पति सात समंदर या नौकरीपेशा के चलते घर से बाहर रहते हैं। पर्व पर पति का दीदार करने के लिए उन्होंने मोबाइल पर ऑनलाइन वीडियो कॉल कर पति के तस्वीर देखी और करवाचौथ का व्रत खोला। उसके बाद महिलाओं ने चांद कर दीदार कर अपने पति की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed