फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   On Saturday, Kotwali police organized a Chaupal in

Rishikesh News: चौपाल लगाकर लोगों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

Sun, 17 Sep 2023 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
On Saturday, Kotwali police organized a Chaupal in

विज्ञापन



केशवपुरी बस्ती में ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

कोतवाली पुलिस ने शनिवार को केशवपुरी बस्ती में ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान के तहत चौपाल लगाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। कहा कि नशीले पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

नशामुक्त अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस ने केशवपुरी बस्ती में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया। नगर कोतवाल देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप बनता जा रहा है। जन जागरुकता से ही समाज से नशा उन्मूलन संभव है।
विज्ञापन




कहा कि पुलिस हर स्तर पर नशाखोरी के खिलाफ अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। कोई व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे जिससे उस पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि अभियान के तहत शैक्षिक संस्थाओं, ग्राम सभाओं और मोहल्लों में जागरुकता कार्यक्रम पुलिस करा रही है। पुलिस टीम ने लोगों को जागरूक होकर उत्तराखंड को नशामुक्त राज्य बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed