फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   On New Year, Lakshmanjhula, Swargashram

Rishikesh News: नए साल पर पर्यटकों से गुलजार रही योगनगरी

Tue, 02 Jan 2024 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
On New Year, Lakshmanjhula, Swargashram
Iगंगा घाट और आस्था पथ पर रही चहलकदमी, मठ-मंदिरों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन

I

Iसड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से रात तक लगा जामI



नए साल पर लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनि की रेती, तपोवन, त्रिवेणीघाट पर्यटकों से गुलजार रहे। मठ-मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नए साल का जश्न मनाने के लिए गंगा घाट और आस्था पथ पर भी लोगों की चहलकदमी रही। पर्यटक स्थलों पर भीड़भाड़ होने से शहर और आंतरिक गलियों में वाहनों का दबाव रहा। कोयलघाटी से लेकर तपोवन तक दिनभर वाहन रेंग रेंगकर चलते रहे।

सोमवार को नए साल का जश्न मनाने के लिए सैलानियों ने पर्यटक स्थलों की ओर रुख किया। लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनि की रेती और तपोवन क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही रही। गंगा घाट और तटों पर पर्यटक अठखेलियां करते हुए नजर आए। त्रिवेणीघाट पर भी सुबह से शाम तक लोग सैर सपाटे करते हुए नजर आए। साल का पहला दिन शुभ हो इसके लिए वीरभद्र मंदिर, चंद्रेश्वर महादेव मंदिर, सोमेश्वर महादेव मंदिर, भूतनाथ मंदिर और नीलकंठ मंदिर समेत विभिन्न मठ-मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। कई जगह मठ-मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ, जप, तप और हवन यज्ञ किया।
विज्ञापन




त्रिवेणीघाट से लेकर बैराज तक आस्था पथ पर युगलों की चहलकदमी रही। शाम तक स्वर्गाश्रम और ऋषिकेश का मुख्य बाजार लोगों की भीड़भाड़ रही। नए साल का यादगार बनाने के लिए पर्यटकों ने अपने मोबाइल से जमकर सेल्फी ली। देर शाम श्रद्धालुओं ने त्रिवेणीघाट, परमार्थ निकेतन घाट, शत्रुघ्नघाट और पूर्णानंद घाट पर आयोजित सांध्यकालीन गंगा आरती में प्रतिभाग किया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह जगह पुलिस कर्मचारी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed