फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Officials of the concerned department and airport

Rishikesh News: खराब मौसम में विमानों की सुरक्षित लैंडिंग कराना चुनौतीपूर्ण

Sat, 21 Oct 2023 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Officials of the concerned department and airport
Iदेहरादून एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय एयर ट्रैफिक कंट्रोल दिवस मनायाI
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय एयर ट्रैफिक कंट्रोल दिवस के अवसर पर देहरादून एयरपोर्ट पर संबंधित विभाग और एयरपोर्ट प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने कहा कि बरसात सीजन और सर्दियों में एयरपोर्ट के आसमान में छाई हुई धुंध के समय कम विजुअलिटी होने पर सभी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग करवाना काफी चुनौती पूर्ण होता है।



शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि एटीसी का कार्य काफी चुनौतीपूर्ण है। एटीसी पायलटों को उनके हवाई रूट के साथ ही अंदर अन्य संबंधित डाटा उपलब्ध कराता है। जिससे एयर ट्रैफिक सुचारू चलता है। कहा कि वर्तमान में देहरादून एयरपोर्ट पर लगातार फ्लाइट की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन




पीक सीजन में देहरादून एयरपोर्ट पर फ्लाइट की संख्या दो दर्जन से अधिक हो जाती हैं। इसके अलावा चॉपर और अन्य प्राइवेट चार्टर्ड विमानों की आवाजाही अलग है। एटीसी की चुनौतीपूर्ण कार्यशैली को दर्शाती हुई मनीष कुमार झा निर्देशित वीडियो दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन अखिलेश कुमार सैनी ने किया। इस अवसर पर महानिदेशक (परियोजना) एसडी शर्मा, एनटीआरओ ग्रुप कैप्टन जीपी नायर, सीआईएसएफ सहायक कमांडेंट देवेंद्र पाठक, उप महाप्रबंधक (प्रचालन) नितिन कादियान, सचिव एटीसी मनीष कुमार झा, फ्लाई बिग कप्तान साक्षी, बेस प्रबंधक विनोद साहू, महेश सिंह कुटियाल, दीपक सैनी, पंकज कुमार, हिमांशु, इशिता चतुर्वेदी, आशुतोष सिंह, उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed