फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Officers given seven days task for sewer line

सीवर लाइन के लिए अधिकारियों को दिया सात दिन का टास्क

Fri, 21 Feb 2020 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Officers given seven days task for sewer line
सीवर लाईन करते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल। - फोटो : RISHIKESH
विधानसभा अध्यक्ष ने प्रेमचंद अग्रवाल पेयजल निगम की ओर से बिछाई जा रही सीवर लाइन का पेयजल निगम, लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य सीवर लाइन का कार्य पूरा नहीं होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही सात के दिन के अंदर कार्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई चेतावनी दी। इस मौके पर उन्होंने सीवर लाइन के कारण टूटी हुई सड़क और इससे लोगों की आवाजाही में होने वाली दिक्कतों का संज्ञान लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पुरानी चुंगी से कोयल घाटी और एम्स रोड तक बिछाई जा रही सीवर लाइन का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने पेयजल निगम की ओर से बिछाई जा रही सीवरेज लाइन के कार्यों पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि मार्च 2019 में सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया था। 11 महीने बीतने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ है। पेयजल निगम, राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग के बीच सामंजस्य की कमी होने के कारण सीवर लाइन बिछाने का कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने पेयजल निगम, राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सीवर लाइन बिछाने और सड़क ठीक करने के कार्य को सात दिन के अंतर्गत शुरू करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर पेयजल निगम के परियोजना प्रबंधक संदीप कश्यप, एई एके चतुर्वेदी, एई आरके सिंह, राष्ट्रीय राजमार्ग के एई प्रवीण सक्सेना, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन विपुल सैनी, एई आरसी कैलखुरा, जीडीसीएल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर आदेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed