{"_id":"65aac46685d82341fa0918ea","slug":"nyaya-yatra-was-organized-for-ankita-bhandari-from-rishikesh-news-c-5-1-drn1032-332454-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: वीआईपी पर कार्रवाई नहीं कर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: वीआईपी पर कार्रवाई नहीं कर रही भाजपा
विज्ञापन
Iअंकिता भंडारी के आरोपियों पर कार्रवाई को न्याय यात्रा निकालीI
डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने रानीपोखरी में भोगपुर के श्री महादेव मंदिर से अंकिता भंडारी के लिए न्याय यात्रा निकाली। न्याय यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के हत्यारों को बचाने का प्रयास किया है।
गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी के परिवार ने उस तथाकथित वीआईपी का नाम सार्वजनिक किया है। तब भी भाजपा सरकार उसके खिलाफ जांच और कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है। प्रदेश सरकार बेटियों और मातृशक्ति की सुरक्षा के लिए गंभीर नहीं है। कांग्रेस के परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि रिजॉर्ट में सबूत मिटाने के आरोपियों पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
न्याय यात्रा में कांग्रेस पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट, डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य अश्विनी बहुगुणा, लक्ष्मण बिष्ट, रेखा बहुगुणा, अनूप चौहान, नरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।