फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   NSUI Gears Up for Student Union Elections

Rishikesh News: छात्रसंघ चुनाव के लिए एनएसयूआई ने कसी कमर

Sat, 12 Sep 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 12 Sep 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
NSUI Gears Up for Student Union Elections
ऋषिकेश। आगामी छात्रसंघ चुनाव की घोषणा से पहले ही एनएसयूआई ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को एनएसयूआई ऋषिकेश इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष प्रकाश नेगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती, प्रत्याशियों के चयन, आवेदन प्रक्रिया और छात्र-छात्राओं की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष प्रकाश नेगी ने कहा कि एनएसयूआई पूरी तरह एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगी और छात्रहित के मुद्दों को प्राथमिकता देगी। महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों की आवाज उठाने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक छात्रों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी दिनों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, राकेश अग्रवाल, गौरव भारती, सनी प्रजापति, गौरव राणा, रवि थापा, विशाल स्नेह, मयंक पाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed