फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Now workers' problems will be heard only three days a week

Rishikesh News: अब सप्ताह में केवल तीन दिन ही सुनी जाएंगी श्रमिकों की समस्याएं

Sat, 28 Mar 2026 02:38 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 28 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Now workers' problems will be heard only three days a week
सहायक श्रम आयुक्त के तबादले के बाद ऋषिकेश कार्यालय में श्रमिकों की समस्याएं सप्ताह में केवल तीन दिन ही सुनी जाएंगी। कोटद्वार के सहायक श्रम आयुक्त अब ऋषिकेश का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन

श्रम विभाग की ओर से ऋषिकेश में तैनात सहायक श्रमायुक्त दीपक कुमार का तबादला श्रम मुख्यालय में कर दिया गया है। पिछले साल जून माह में उन्होंने ऋषिकेश श्रम कार्यालय में चार्ज संभाला था। उनकी जगह कोटद्वार के सहायक श्रमायुक्त शैलेष सती को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन


शैलेष सती ने बताया कि वह सप्ताह में तीन दिन कोटद्वार और तीन दिन ऋषिकेश में श्रमिकों से संबंधित वादों का निपटारा करेंगे। पूर्व सहायक श्रमायुक्त दीपक कुमार के पास टिहरी जिले का भी अतिरिक्त प्रभार था। वह टिहरी जिले से संबंधित श्रमिकों की समस्याओं को टिहरी में तैनात श्रम प्रवर्तन अधिकारी के माध्यम से समाधान करते थे। अब कोटद्वार के सहायक श्रमायुक्त को चार्ज देने के बाद उनके पास ऋषिकेश के अलावा टिहरी का चार्ज भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed