फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Now train started from Rishikesh

अब योगनगरी रेलवे स्टेशन से 10 ट्रेनों का होगा संचालन

Thu, 05 Nov 2020 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Now train started from Rishikesh
योगनगरी रेलवे स्टेशन से 10 ट्रेनों का संचालन करने के लिए रेलवे विभाग की ओर से शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। देहरादून से चलने वाली कई ट्रेनों को ऋषिकेश से चलाने की योजना है। योगनगरी रेलवे स्टेशन का लोकार्पण होने के बाद इन ट्रेनों को हरी झंडी मिल सकती है।
विज्ञापन

25 अगस्त को योगनगरी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण करने आए मंडल परिचालन प्रबंधक अर्चित सिंघल ने बताया था कि योगनगरी रेलवे स्टेशन से पांच नई रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा। इन पांच ट्रेनों में हेमकुंड एक्सप्रेस, बाड़मेर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, अहमदाबाद मेल और उदयपुर सिटी एक्सप्रेस थी। अब इन्हें बढ़ाकर 10 करने की तैयारी की जा रही है। योगनगरी रेलवे स्टेशन मैनेजर जीएस परिहार ने बताया कि अब रेलवे की ओर से देहरादून से चलने वाली बांद्रा एक्सप्रेस, हावड़ा एक्सप्रेस, देहरादून कोच्चीवली, देहरादून-ओखा, हरिद्वार-पुरी को योगनगरी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश से चलाने की योजना है। उन्होंने बताया कि देहरादून रेलवे स्टेशन पर 18 कोच की ट्रेन की आ सकती है। देहरादून बांद्रा एक्सप्रेस के छह डिब्बे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर काटने पड़ते हैं, इसलिए पूरी 24 बोगी ट्रेन को ऋषिकेश से चलाने की योजना है।
विज्ञापन

दिवाली पर हो सकता है योगनगरी रेलवे स्टेशन का लोकार्पण
ऋषिकेश। योगनगरी रेलवे स्टेशन का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली से पहले या फिर दिवाली के दिन कर सकते हैं, सूत्रों का कहना है कि पीएम टिहरी जिले में डोबरा चांठी मोटरपुल और ऋषिकेश में योगनगरी रेलवे स्टेशन का लोकार्पण कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि रेलवे की ओर से भी स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन को लेकर फाइनल टच दिया जा रहा है। सोमवार को रेलवे स्टेशन का सेफ्टी ऑडिट को लेकर रेलवे के अधिकारियों, स्थानीय पुलिस, प्रशासन और खुफिया विभाग ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया था। बताया कि पीएम दोनों जगहों का एक साथ लोकार्पण कर सकते हैं। वहीं रेलवे विकास के अधिकारियों और रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि पीएम के कार्यक्रम को लेकर उनके पास कोई अधिकारिक सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed