{"_id":"5dd5971e8ebc3e547f5927f2","slug":"now-there-will-be-16-hours-of-water-in-the-municipality-rishikesh-news-drn326683555","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पालिका क्षेत्र से दूर होगी पानी की किल्लत, 16 घंटे आएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पालिका क्षेत्र से दूर होगी पानी की किल्लत, 16 घंटे आएगा पानी
विज्ञापन
03 नगर पालिका मुनिकीरेती सभागार में आयोजित बैठक में उपस्थित पालिकाध्यक्ष, सभासद व अन्य
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब नगर पालिका मुनिकीरेती क्षेत्र से पानी की किल्लत दूर हो सकेगी। इसके लिए इसी वर्ष माह दिसंबर से पेयजल पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा। निर्माण संपन्न होते ही साल के 300 दिनों में 16 घंटे सभी घरों में पेयजल आपूर्ति होगी।
बुधवार को नगर पालिका मुनिकीरेेती सभागार में बैठक के दौरान जल निगम के अपर सहायक अभियंता विनोद आगरी ने पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी और सभासदों को बताया कि दिसंबर में जल संस्थान से हैंडओवर करके मुनिकीरेती पालिका क्षेत्र में पानी की नई पेयजल लाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। यह कार्य 18 महीने तक चलेगा। यह कार्य वर्ल्ड बैंक पोषित योजना के तहत 30.86 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें चार नए ट्यूबवेल, दो 1200 केएल के उच्च जलाशय का निर्माण भी किया जाना है। उन्होंने पालिकाध्यक्ष ने इस मामले में सहयोग करने को आग्रह किया।
पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा कि पालिका क्षेत्र में पानी की समस्या अधिकांश रहती है। खासतौर पर दूसरे और तीसरे मंजिल पर पानी न चढ़ना एक गंभीर समस्या बन गया है। इससे निजात के लिए इस योजना का कार्य करने में पालिका के सभी सदस्य जल निगम का सहयोग करेंगे। वहीं, देव श्री एजुकेशनल सोसाइटी एनजीओ की सदस्य स्मृति गुप्ता ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान एनजीओ की ओर से वह उपस्थित रहेंगी। एनजीओ का कार्य लोगों की समस्याओं को दूर कर योजना का महत्व बताना है। इसके अलावा जो भी समस्या होगी उसे 15 दिन के भीतर दूर करना भी है। इस अवसर पर सभासद सुभाष चौहान, वंदन थलवाल, विनोद सकलानी, धर्म सिंह, वीरेन्द्र चौहान, सुषमा नेगी, बबीता रमोला, बिन्नु चौहान, जल संस्थान के जूनियर इंजीनियर प्रमोद हटवाल आदि उपस्थित रहे।