फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Now KN Govindacharya will be aware of cyber threats

अब साइबर क्षेत्र में कार्य करेंगे एन गोविदांचार्य

Thu, 21 Nov 2019 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Now KN Govindacharya will be aware of cyber threats
ब्रह्मपुरी स्थित श्रीराम मंदिर आश्रम में भाजपा के पूर्व सिद्घांतकार आर्थिक विचारक और पूर्व पीए? - फोटो : RISHIKESH
जितेंद्र सिंह सजवाण
विज्ञापन

ऋषिकेश । कभी भाजपा के थिंक टैंक माने जाने वाले और राम मंदिर आंदोलन के मुख्य सूत्रधारों में गिने जाने वाले केएन गोविंदाचार्य काफी समय से सक्रिय राजनीति से अलग थलग हैं। अब वह साइबर के खतरों से जागरूक करने का कार्य करेंगे। इसके लिए अपनी आईटी टीम खड़ी करेंगे। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में बुधवार को केएन गोविंदाचार्य ने अपनी भविष्य की योजना का खुलासा किया। हाल ही में डाटा चोरी की घटनाओं और डाटा के सुरक्षित न होने पर चिंता जताई।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विशेष सहायक रह चुके और मूल रूप से वाराणसी निवासी केएन गोविंदाचार्य बुधवार को ब्रहृमपुरी स्थित श्रीराम आश्रम पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बीते 25 साल के भीतर भारत को सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के क्षेत्र में विकसित राष्ट्र होना चाहिए था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बीते दिनों इजराइल की एक कंपनी के पेगासस सॉफ्टवेयर की सहायता से 17 लोगों का डाटा चुराने की घटनाओं को चिंताजनक बताते हुए उन्होंने इनमें से 16 को अर्बन नक्सली करार दिया। कहा कि इनमें शहरी पत्रकार, कवि, लेखक, बुद्धिजीवी, मानवाधिकार कार्यकर्ता और संस्कृतिकर्मी सभी शामिल हैं।
विज्ञापन

साइबर सुरक्षा से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में बड़ी संख्या में व्हाट्सएप और फेसबुक का प्रयोग हो रहा है। लेकिन इन पर सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं। उन्होंने कोर्ट के आदेशानुसार सरकारी कर्मियों को सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के जरिये ही खबरों के आदान प्रदान की जरूरत बताई। कहा कि इसके उलट सरकारीकर्मी व्हाट्सएप और फेसबुक पर इन खबरों को धड़ल्ले से साझा कर रहे हैं, जो उचित नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में हो गूगल एप का कस्टमयर सर्विस सेंटर
ऋषिकेश। केएन गोविंदाचार्य ने कहा कि गूगल एप का कस्टमर सर्विस सेंटर भारत में भी होना चाहिए। गूगल प्रतिवर्ष भारत से 4 लाख 29 हजार करोड़ का व्यापार करता है और केवल 7 हजार करोड़ रुपए टैक्स अदा करता है। यदि गूगल का कस्टमर सर्विस सेंटर यहां हो तो प्रतिवर्ष व्यापार करने वाली रकम पर गूगल को टैक्स अदा करना होगा।
‘अब राम राज्य बनाने का संकल्प ले सरकार’
ऋषिकेश। केएन गोविंदाचार्य ने राममंदिर से जुड़े सवाल पर कहा कि राम मंदिर बनना देश के लिए शुभ संकेत है। अब सरकार को राम राज्य बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने प्रकृति को बचाए रखने के लिए जमीन, जल, जंगल, जानवर को साथ लेकर से साथ आने की बात कही। कहा कि इसी से आने वाले 10 वर्षों में भारत दुनिया की प्रमुख ताकत के रूप में उभरेगा। राम मंदिर के लिए ट्रस्ट बनाए जाने के संबंध में उन्होंने बताया कि तीन माह में राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाया जाना है। सरकार जो भी रास्ता निकालेगी, वो बेहतर होगा ऐसा उन्हें विश्वास है।

चोटिल उमा भारती का भी हाल जाना
ऋषिकेश। केएन गोविंदाचार्य ने चोटिल हुईं मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के स्वास्थ्य का भी हाल जाना। इस दौरान उन्होंने कीर्तन में हिस्सा लिया और यहां होने वाली गंगा आरती में भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed