{"_id":"964e5317799726025ca58ea7986ab86e","slug":"not-light-for-tourist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढा खोद दिया, पोल नहीं लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढा खोद दिया, पोल नहीं लगाए
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Sat, 30 Jan 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम में नगर निकाय और अर्द्धकुंभ मेला प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए पथ प्रकाश की मुकम्मल व्यवस्था नहीं करा पाया है। ऐसे में कुंभ मेले में आने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को तीर्थ क्षेत्र में रात के समय घुप्प अंधेरे में आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लेकिन नगर पंचायत समस्या के समाधान की बजाए लापरवाह बनी हुई है। मेला व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने में धनावंटन के बावजूद मेला प्रशासन पथ प्रकाश की व्यवस्था में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा। अर्द्धकुंभ मेले के दौरान नगर निकाय को तीर्थक्षेत्र के आसपास पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए कुंभ मेला मद से लाखों रुपये के बजट की मंजूरी है।
विज्ञापन
लेकिन इसका उपयोग कहां हो रहा है, इसका कोई अता पता नहीं है। उदाहरण के तौर पर स्वर्गाश्रम में भूतनाथ मंदिर के आसपास बाईपास मार्ग पर पथ प्रकाश की अब तक कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। जबकि निकाय की ओर से मेला शुरू होने से पहले उक्त मार्ग पर विद्युत पोल लगाने के लिए कई गड्ढे खोदे गए थे, जिनमें अभी तक पोल नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इस क्षेत्र के राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क क्षेत्र से सटे होने के कारण जंगली जानवरों गुलदार, हाथी का खासा भय बना हुआ है। हैरत की बात यह है कि मेला थाना स्वर्गाश्रम, टूरिस्ट टैक्सी ऑनर्स एसोसिएशन का टैक्सी स्टैंड इसी क्षेत्र में स्थापित किया गया है।
ऐसे में यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों और वाहनों से यात्रा करने वाले तीर्थाटकों पर जंगली जानवरों के हमले की आशंका बनी हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नारायण सिंह रावत ने बताया कि भूतनाथ मंदिर बाईपास मार्ग पर पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित महकमा बजट से मेला व्यवस्थाएं जुटाने की बजाए धन की बंदरबांट करने में जुटा है।
मामला संज्ञान में है। जल्द ही उक्त क्षेत्र में विद्युत पोल लगाकर पथ प्रकाश व्यवस्था सुचारु कर दी जाएगी।-श्रेष्ठ गुनसोला, कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, तहसीलदार यमकेश्वर