फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   not effect on airlines

जौलीग्रांट में नियमित उड़ानों पर कोहरे का प्रभाव नहीं

Mon, 21 Dec 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Mon, 21 Dec 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
not effect on airlines

दिल्ली में हो रहे कोहरे का असर देहरादून आने-जाने वाली नियमित उड़ानों पर नहीं पड़ रहा है। दिसंबर के अंतिम दिनों में होने के बाद भी कोहरा उड़ानों को प्रभावित नहीं कर सका है। बताया जा रहा है विमानन कंपनी इंडिगो भी जनवरी से हवाई सेवा शुरू करने जा रही है।

विज्ञापन


देहरादून से दिल्ली आवाजाही करने वाले हवाई यात्रियों के लिए कोहरा असर नहीं दिखा पाया है। हालांकि दिल्ली एयरपोर्ट पर विभिन्न शहरों से आने जाने वाली कई फ्लाइटें जरूर कैंसिल हुई हैं। लेकिन दिल्ली से दून आने वाली फ्लाइटें नियमित आना जाना कर रही हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एयर इंडिया, स्पाईसजेट और जेट एयरवेज अपनी दिन और रात्रिकालीन हवाई सेवाएं दे रहे हैं। कोहरा का नियमित आने वाली इन कंपनियों की फ्लाइटाें पर असर नहीं है। शीत ऋतु के उफान पर आने के बाद भी क्षेत्र में अभी कोहरा नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर जनवरी/फरवरी  से विमानन कंपनी इंडिगो भी अपनी हवाई सेवाएं शुरू करने जा रही है। हवाई सेवाओं में इजाफा होने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। एयरपोर्ट निदेशक बी कृष्ण कुमार के मुताबिक कोहरे से दून-दिल्ली आने जाने वाली फ्लाइटों पर असर नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed