फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   North India's largest mechanical vending zone prepared in Tirthnagari

तीर्थनगरी में तैयार हुआ उत्तर भारत का सबसे बड़ा मैकेनिक वेंडिंग जोन

Thu, 16 Dec 2021 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
North India's largest mechanical vending zone prepared in Tirthnagari
आईएसबीटी में उत्तरी भारत के पहले मैकेनिकल वेडिंग जोन का उद्घाटन करतीं मेयर अनीता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। मेयर अनीता ममगाईं ने आईएसबीटी में उत्तर भारत के सबसे बड़े मैकेनिक वेंडिंग जोन का लोकार्पण किया। मेयर ने कहा कि गढ़वाल के मुख्य द्वार में उत्तर भारत के सबसे बड़े मैकेनिकल वेंडिंग जोन को तैयार करना नगर निगम के लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी के सैकड़ों लघु व्यापारियों को मैकेनिकल वेंडिंग जोन स्थापित होने से सुलभ व्यापार का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि शहर में सुव्यवस्थित व्यापार चलाने के लिए वेंडिंग जोन स्थापित किया गया है। स्ट्रीट वेंडरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक विजन के साथ यह योजना तैयार की गई थी। मेयर ने कहा कि वेंडिंग जोन में 250 मैकेनिकों और लघु व्यापारियों को बिजली, पानी, शौचालय और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरें, गार्ड जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि नगर निगम ने व्यवसाय संचालित करने को व्यापारियों के लिए बैंक की ओर से ऋण मुहैया कराने की व्यवस्था भी की है। मेयर ने कहा कि लघु व्यापारियों के हित को देखते हुए करीब दस महीने पहले निगम की बोर्ड ने वेंडरों को खोखा आवंटित करने का प्रस्ताव पास किया था। शहर के अलग-अलग स्थानों पर छह वेंडिंग जोन स्थापित करने पर सहमति बनीं थी। जिसमें एक वेंडिंग जोन बालाजी बगीचा के बाहर पहले ही वजूद में आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकल फोर वोकल योजना को साकार करने के लिए फेरी नीति के तहत शहर के अन्य क्षेत्रों में भी गरीब तबके के लोगों को निगम सुव्यवस्थित ढंग से व्यापार करने का मौका देगा। इस दौरान नगर आयुक्त गिरीश गुणवंत, अधिशासी अभियंता निर्माण अनुभाग विनोद जोशी, स्थानीय पार्षद चेतन चौहान, वेद प्रकाश शर्मा, मदन कोठारी, जितेंद्र अग्रवाल, भगवती प्रसाद रतूड़ी, डीपी रतूड़ी, विपिन पंत, मनीष मनवाल, विजय बडोनी, विजेंद्र मोगा, संजय वर्मा, पंकज शर्मा, पुष्पा मित्तल, कमला गुनसोला, रजनी बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed