{"_id":"67b396c8f5a594d62706f715","slug":"nominations-of-afroz-and-renu-bala-rejected-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-621989-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: अफरोज और रेनू बाला का नामांकन खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: अफरोज और रेनू बाला का नामांकन खारिज
Tue, 18 Feb 2025 01:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति के चुनाव में प्रबंध समिति के सदस्यों के उम्मीदवारों द्वारा जमा किए गए नामांकनपत्रों की जांच की गई। जांच में दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो गए हैं। प्रेमनगर बाजार डोईवाला सहकारी समिति के 11 प्रबंध समिति की सीटों के लिए जमा किए गए नामांकनपत्रों की सोमवार को जांच की गई। चुनाव अधिकारी पंकज खन्ना ने बताया कि कुड़कावाला से खुशीराम, खैरी से सिमरन कौर, झबरावाला से साहिबा सदफ, नांगल बुंलदावाला से भगवान सिंह, प्रेमनगर प्रथम से शर्मिला पाल, लच्छीवाला से मनमोहन नौटियाल, सिमलास ग्रांट से नरेंद्र कुमार, प्रेमनगर द्वितीय से मलकीत सिंह और राजेंद्र सिंह, बुल्लावाला से मोहम्मद हनीफ, अशोक कुमार, अब्दुल अजीज, जसवंत सिंह, तेलीवाला से तरन्नुम बानो और गुलिस्ता प्रवीण के नामांकन सही पाए गए है। जबकि जबकि झबरावाला से अफरोज और प्रेमनगर प्रथम से रेनू बाला का नामांकन अस्वीकृत कर दिया गया है। बता दे कि नामांकन जांच के बाद मंगलवार को नाम वापसी और उम्मीदवारों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। प्रबंध समिति की 11 में से आठ सीटों पर एक उम्मीदवार होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। तीन सीटों पर चुनाव होंगे। हालांकि इन तीनों सीटों पर भी सहमति बनाने के सभापति पद के संभावित दावेदार प्रयास में लगे हुए थे।