{"_id":"72276ed02a3ada4e9a475404b0bfe06e","slug":"no-water-in-tirthnagri-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थ क्षेत्र में आठ घंटे पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थ क्षेत्र में आठ घंटे पेयजल आपूर्ति ठप
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्द्धकुंभ मेला मेला प्रशासन गंगा स्नान और तीर्थ दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पानी भी ठीक से नहीं पिला पा रहा है। सोमवार को सोमवती अमावस्या पर्व पर लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में जल संस्थान की लापरवाही के चलते आठ घंटे पेयजल आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
पेयजल सप्लाई नहीं होने से स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालुओं को भी पानी के लिए मोहताज होना पड़ा। वहीं, इस मामले में जल संस्थान व्यवस्था दुरुस्त करने के बजाए तकनीकी खराबी का हवाला देता रहा। सोमवार को अमावस्या स्नान पर्व पर गंगा में डुबकी लगाने के लिए लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में हजारों श्रद्धालु जुटे।
विज्ञापन
लेकिन विभागीय खामियों के चलते क्षेत्र में सुबह छह बजे से पेयजल आपूर्ति ठप होने से मुख्यमार्गों पर लगे पेयजल स्टैंड पोस्ट सूख रहे। श्रद्धालुओं को हलक तर करने के लिए दुकानों से पानी की बोतलें खरीदनी पड़ीं। यह हाल तब है जबकि, कुंभ मेला शुरू हुए सवा महीना बीत चुका है।
विज्ञापन
लेकिन मेला प्रशासन अब तक कुंभ श्रद्धालुओं के लिए मुकम्मल सुविधाएं नहीं जुटा पाया है। ऐन स्नान पर्व के दिन आठ घंटे तक जलापूर्ति ठप होना मेला व्यवस्थाओं की हकीकत बयां कर रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता लाखन सिंह नेगी ने बताया कि कुंभ मेला के दृष्टिगत तीर्थक्षेत्र महत्वपूर्ण है। लेकिन मेला प्रशासन श्रद्धालुओं की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है।
विद्युत लाईन में तकनीकी खराबी आने से क्षेत्र में कुछ घंटे पेयजल सप्लाई ठप रही। लेकिन अब समस्या का समाधान करा लिया गया है। क्षेत्र में पेयजल जलापूर्ति बहाल कर दी गई है।-एवीएस रावत, जलकल अभियंता